पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह में बेहतरीन कार्य के लिए डीआईपीआर और राकेश गौतम को प्रदान किया प्रथम श्रेणी प्रथम प्रशंसा पत्र और ₹5000 का नगद इनाम

– बेहतर मंच संचालन के लिए अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ की असिस्टेंट प्रोफेसर सुप्रिया ढांडा को भी प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र व ₹5000 का नगद इनाम देकर किया सम्मानित

फरीदाबाद, 8 दिसंबर : पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बेहतरीन कार्य करने के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी फरीदाबाद राकेश गौतम को क्लास वन कमेंडेशन सर्टिफिकेट प्रदान किया। पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त कार्यालय में विकास अरोड़ा पुलिस आयुक्त ने जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम को बधाई देते हुए कहा कि तीन दिवसीय इस आयोजन के प्रबंधन में बेहतरीन कार्य किया। इसके साथ ही उन्होंने बेहतरीन मंच संचालन के लिए अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की सहायक प्रोफेसर सुप्रिया ढांडा को भी सम्मानित किया।

पुलिस आयुक्त ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता का संदेश हरियाणा की धरती से निकला है। उन्होंने कहा कि कर्म के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव जैसे कार्यक्रम एक बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त विक्रम सिंह व अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता के नेतृत्व में तीन दिवसीय यह बेहतरीन कार्यक्रम फरीदाबाद में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी लोगों ने बेहतरीन कार्य किया है और शहर के विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बेहतर प्रबंधन में सहायता के लिए आज जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम को बेहतर प्रबंधन के लिए और अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की सहायक प्रोफेसर सुप्रिया ढांडा को इस कार्यक्रम के दौरान बेहतरीन मंच संचालन के लिए कमेंडेशन सर्टिफिकेट है पांच ₹5000 की नगद राशि से सम्मानित किया गया है। पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने पुलिस प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं भी दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!