चोरी के मामले में क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने 2 आरोपियो को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेन्द्र की टीम ने चोरी के मामले में 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में अभिषेक (24) और करण (35) का नाम शामिल है। दोनों आरोपी(चाचा-भतीजे) पंचशील कॉलोनी पल्ला के रहने वाले है। दोनों आरोपियो को क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से नया पुल पल्ला से चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियो ने एक डिलीवरी बॉय के बैग को चोरी करने की वारदात को अनजाम दिया है। डिलीवरी बॉय ने बताया था की बह डिलीवरी के लिए गया था तो पिछे से किसी ने बैग चोरी कर लिया था। जिसमें 4 फोन, एक स्मार्ट वॉच, एक पावर बैंक अन्य सामन था। जिसका मामला थाना खेडीपुल में दर्ज किया गया था। आरोपियो से एक स्मार्ट वॉच, एक पावर बैंक बरामद की जा चुकी है। आरोपी भी डिलीवरी बॉय का काम करते थे। आरोपी को अन्य सामान बरामद कर ने के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!