10.190 किलोग्राम गांजा सहित दो आरोपियो को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार

आरोपी बिहार से आए थे गांजा स्पलाई करने

फरीदाबाद 11 मई : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेन्द्र की टीम ने नशा तस्करी करने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रामबाबू सिंह(32) और भूल्लू कुमार(24) का नाम शामिल है। दोनों आरोपी बिहार के छपरा जिले के रहने वाले है। अपराध शाखा टीम ने दोनों आरोपियो को अपने गुप्त से प्राप्त सूचना से सेक्टर-29 पुल के पास फरीदाबाद एरिया से काबू किया है। दोनों आरोपियो की तलाशी लेने पर आरोपियो से 10.190 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। दोनों आरोपियो के खिलाफ थाना खेडी पुल में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियो से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिहार में किसी व्यक्ति के गांजे को फरीदाबाद में स्पलाई के लिए आए थे। जिसने रास्ते के खर्च के लिए 5000/-रु व एक चक्कर के 5000/-रु के नाम पैसे दिए है। दोनों आरोपी मजदूरी का काम करते हुए। दोनों आरोपियो को मुकदमें में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!