ब्रिगेड, जूनियर रेडक्रॉस और गाइड का पौधरोपण अभियान

फरीदाबाद ! राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, जूनियर रेडक्रॉस और गाइडस ने ब्रिगेड अधिकारी और विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा के निर्देशानुसार पौधरोपण अभियान में छायादार पौधे लगाए। प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि इस से पूर्व में भी वन महोत्सव के दौरान विद्यालय में एक सौ पचास पौधे लगाए जा चुके हैं और आज जामुन और पापड़ी के पौधे लगाए गए। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने स्थानीय निवासियों आशा भाटिया, दीपिका, ललिता रानी, पूनम, जसनीत कौर, अमृत कौर, प्रेमदेव, संजय मिश्रा, प्रवीण कुमार, सूबे सिंह सहित अन्य अध्यापकों ने पौधे प्राप्त कर पौधरोपण करने में सहयोग किया।
प्राचार्य रविन्द्र कुमार ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के आभूषण है ये धरती मां का श्रृंगार हैं जितने अधिक पौधे हम रोपित करेंगे धरती मां के लिए उतना ही ज्यादा अच्छा रहेगा। हम पौधरोपण एक अभियान के रूप में शुरू कर मानवता पर उपकार कर सकते हैं। मानव का विकास निरंतर जंगलों, गुफाओं, पहाड़ियों, झरनों से ही हुआ है। तो विकास की इस दौड़ में हम आज कंक्रीट के जंगल तक आ पहुंचे हैं। वर्तमान स्थिति यहां तक आ पहुंची है कि हमने अपने विकास और स्वार्थ के लिए वनों को काट-काटकर स्वयं अपने लिए ही विषम स्थिति पैदा कर ली है। अंधाधुंध होने वाली कटाई से जो दुष्परिणाम हमारे सामने आ रहे हैं, वे भी कम चौंकाने वाले नहीं हैं। इसकी कल्पनामात्र से ही सिहरन हो उठती है। घटते और बढ़ते तापमान, अधिक वर्षा, आंधी, तूफान, बाढ़, सूखा, भूमिक्षरण जैसी प्राकृतिक विभिषिकाओं से जूझता मानव संभवतः अब वनों के महत्व को समझने और महसूस करने लगा है। तभी वनों के संरक्षण की दिशा में सोच बढ़ी है।
प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने आज विद्यालय की प्राध्यापिका ललिता, पूनम, जसनीत, अध्यापकों प्रेमदेव यादव, संजय मिश्रा, रेणु, अमृत कौर, को शिवम् वधवा, रामकृपाल तथा तिलकराज सहित अन्य सभी अध्यापकों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने पौधरोपण में सहयोग करने के लिए अपने सभी अध्यापकों तथा दीपिका भाटिया तथा आशा भाटिया का विशेष आभार व्यक्त किया।



