स्लेजहैमर फाउंडेशन में लगा स्वास्थ्य एवं मुख जांच शिविर

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : सेक्टर-9 स्थित स्लेजहैमर फाउंडेशन में हेल्थ एंड डेंटल चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प स्लेजहैमर फाउंडेशन की वाइस प्रेजिडेंट डॉ. प्रतिमा मोहंती की देखरेख में जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत लगाया गया। कैम्प में बल्लभगढ़ की डेंटल डॉक्टर के अलावा सेक्टर-तीन स्थित एफआरयू में तैनात आरबीएसके चिकित्सक और उनकी टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। कैम्प में जहां एक तरफ डेंटल डॉ. जिम्मी ने बच्चों को ब्रश करने से लेकर दांतों को मजबूत और स्वच्छ रखने के लिए किस तरह का भोजन करना चाहिए, इसके बारे में बिस्तर से बताया। वहीं दूसरी तरफ आरबीएसके टीम की डॉ. दीपा बबेजा ने बच्चों का स्वास्थ्य चेकअप किया और उन्हें डाईट के अलावा अन्य स्वास्थ्य संबंधित टिप्स दिए।

उन्होंने कैम्प की तारीफ करते हुए स्लेजहैमर फाउंडेशन की वाइस प्रेजीडेंट डॉ. प्रतिमा मोहंती का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह गरीब बच्चों के लिए इतनी मदद कर रही है। वहीं बच्चों को बेहतर शिक्षा भी दे रहे है। फाउंडेशन में पढऩे वाले कुछ ही बच्चों के दांत में हल्की दिक्कते मिली, वर्ना सभी बच्चों के दांत ठीक देखकर चिकित्सक भी हैरान हुई, कि स्लम इलाके से आकर स्लेजहैमर फाउंडेशन में पढऩे वाले बच्चों के दांत इतने साफ है। इस मौके पर डेंटल डॉक्टर समेत शिशु रोग विशेषज्ञ और एएनएम तथा फार्मासिस्ट मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!