वाहन चोरी के मामले में आरोपी को क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : पुलिस उपायुक्त क्राइम मकसूद अहमद के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी सचिन पासवान को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 जनवरी 2025 को थाना सुरजकुण्ड में देवांश भारद्वाज वासी लक्कड़पुर फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत मे आरोप लगाया कि वह 5 जनवरी को रात 10 बजे बुलबुल कॉम्प्लेक्स मार्केट में सैलून पर बाल कटवाने गया था तथा बाइक उसने सैलून के बाहर खड़ी की थीं जब शिकायतकर्ता सैलून से बाहर आया तो उसकी बाइक वहां खड़ी नहीं मिली, जिसे कोई चोरी करके ले गया, जिस पर थाना सुरजकुण्ड फरीदाबाद में चोरी की धारा में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 मार्च को आरोपी सचिन पासवान वासी शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर फरीदाबाद को सुरजकुण्ड चौक से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है, आरोपी की पूछताछ में पता चला कि वह रेहडी लगाता है, जिसके पास आने-जाने का साधन नहीं है, जिस पर उसने मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया।

आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!