अपराध शाखा सैक्टर 30 की टीम ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार , देशी कट्टा बरामद

फरीदाबाद 13 दिसंबर : 12 दिसंबर को अपराध शाखा सैक्टर 30 की टीम गस्त पर थी दौराने गस्त गुप्त सूत्रो से सूचना मिली कि गांव एत्मादपुर पल्ला में एक व्यक्ति अवैध हथियार लिऐ हुऐ है और किसी वारदात को अन्जाम देगा जिस पर कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा टीम ने गांव एत्मादपुर पल्ला फरीदाबाद से आरोपी नितिन वासी गली न0- 6 छज्जन नगर मोहन एन्कलेव पल्ला फरीदाबाद को एक देशी कट्टे सहित काबु किया। जिसके खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ मे आरोपी ने बताया लोगों मे ङर उत्पन करने के उद्देश्य से अपने साथी से 5000रू मे खरीकर लाया था, अपराधिक रिकार्ङ के अनुसार आरोपी पर लङाई झगङे के 14 मुकदमे फरीदाबाद, सोनीपत व सोहना मे दर्ज है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत मे पेश कर जेल भेजा जाऐगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!