अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले शातिर आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने किया गिरफ्तार, आरोपी से 3 देशी पिस्तौल बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो में संलिप्त आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी सुन्दर सिंह की टीम ने अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी का नाम आदेश है। आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव घाघोली का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना आदर्श नगर के एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 3 देसी पिस्तौल बरामद की गई है। आरोपी से पिस्तौलों के सम्बंध में लाईसेंस पेश करने को कहा गया तो आरोपी लाईसेंस पेश नही कर पाया। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आऱोपी से मामले में गहनता से पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।



