मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

फरीदाबाद : आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को पाली सबडिवीजन के चार फीडर बंद रहेंगे। पाली सब डिविजन के एसडीओ अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी पाली एफसीआई, आईपी कॉलोनी, एनआईआई और सतसाहेब फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी, क्योंकि फीडर पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। जिन एरिया में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी उनमें भाकरी गांव, नवादा,अचीवर्स कॉलोनी, आई पी कॉलोनी, टवेल्थ एवेन्यू, एनआईआई और नवादा के आसपास की सोसाइटी शामिल है।



