हेलिकॉप्‍टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने हाइवे पर उतारा

देहरादून : रुद्रप्रयाग के बडासू क्षेत्र में केदारनाथ जा रहे एक हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। हेलिकॉप्‍टर में पांच यात्री, पायलट और सह-पायलट सवार थे। इस दौरान सह-पायलट को मामूली चोटें आई हैं। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का यह हेलिकॉप्टर बड़ासु हेलीपैड से उड़ान भरने के तुरंत बाद आपातकालीन लैंडिंग करने पर मजबूर हुआ।

बडासू क्षेत्र में एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण अचानक सड़क पर उतरना पड़ा। यह हेलिकॉप्टर केदारनाथ जा रहा था और श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा था। रास्ते में आपात स्थिति आने के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को बडासू के पास सुरक्षित सड़क पर उतारा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

पिछले महीने हुए थे दो हादसे : यूकाडा की सीईओ सोनिका ने बताया कि डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है। पिछले महीने केदारनाथ में लैंडिंग के समय एक हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इससे पहले आठ मई को गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें छह लोगों की जान चली गई थी।

चारधाम यात्रा जोरों पर : आपको बता दें कि चारधाम यात्रा जारी है। हर रोज लाखों श्रद्धालु देश और विदेश से चारधाम पर आ रहे हैं। अब तक चारधाम यात्रा के दौरान 80 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इनमें ज्‍यादातर बीमार और बुजुर्ग तीर्थयात्री शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!