उत्कृष्ट रहा एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने सीबीएसई के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसीपल कृष्णा मिश्रा ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम काफी बेहतर रहा है। स्कूूल की 12वीं कक्षा की बेटियों ने स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल की छात्रा अंकिता ने कॉमर्स संकाय में 96.25 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं जबकि जान्हवी लखोटिया ने कॉमर्स में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गौरवांवित किया। वहीं छात्रा वंशिका चौहान ने नॉम मैडीकल में 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

विद्यालय के 12 छात्रों ने अंग्रेजी में, 5 छात्रों ने इको में, अकाउंट में 2 छात्रों ने, बीएटस में 3, फिजिकल एजुकेशन में 10, फिजिक्स मं 1 व कैमेस्ट्री में 1 छात्र ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय गोयल ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उन्हें उनकी सफलता की बधाई दी और कहा कि इस सफलता के लिए बच्चों के साथ-साथ शिक्षक व अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!