फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद : अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच DLF व क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले 2 आरोपियों को 2 देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मई को क्राईम ब्रांच DLF की टीम ने अपने गुप्त सुत्रो से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अरबाज वासी RPS सोसायटी सेक्टर 87 फरीदाबाद को हरकेश नगर एरिया से व क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने भुपेंद्र वासी गाँव पल्ला फरीदाबाद को एतमादपुर पल्ला एरिया से देशी कट्टा सहित काबू किया। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शास्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गये हैं।
पुछताछ में सामने आया कि आरोपीन अरबाज ऑटो चलाने का काम करता है तथा देसी कट्टा ओल्ड रेलवे स्टेशन से अपने दोस्त से 4500 रुपये मे लेकर आया था
वहीं आरोपी भुपेंद्र देसी कट्टा आगरा से किसी व्यक्ति से 5500 रुपये मे लेकर आया था। आरोपी पर पुर्व मे भी 3 आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज है।
दोनों आरोपियो को पुछताछ के बाद माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है



