अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार जारी, 2 देसी कट्टे बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 06 अक्टूबर को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए देशी कट्टा रखने वाले 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 06 अक्टूबर को अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने रविन्द्र उर्फ रवि वासी गाँव मीसा जिला पलवल को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिसने पूछताछ में खुलासा किया की वहा देशी कट्टा भिवाडी से 5000/-रू में खरीद कर लाया था। जिसके विरुद्ध थाना बीपीटीपी में मामला दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार क्राईम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने प्रवेश वासी राहूल कॉलोनी, फरीदाबाद को देशी कट्टा सहित से गिरफ्तार किया है। जिसका पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। दोनों आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।



