दंगा नियंत्रण के लिए फरीदाबाद पुलिस की तरफ से रैपिड एक्शन फोर्स की तरफ से बनाई गई 110 पुलिसकर्मियो की कम्पनी ने किया अभ्यास

– पुलिस लाईन सेक्टर-30 के परेड मैदान में दंगा नियंत्रण की बारिकियों का पूर्वाभ्यास

फरीदाबाद : पुलिस लाईन सेक्टर-30 के परेड मैदान में फरीदाबाद पुलिस की तरफ से दंगा नियंत्रण के लिए बनाई कम्पनी ने 3 टुकड़ियों में अभ्यास किया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सेन्ट्रल जोन की तरफ से बनाई गई 110 पुलिसकर्मियो की कम्पनी ने लगातार 2 घंटे तक अभ्यास किया। पुलिस जवान दंगा नियंत्रण से जुड़े सभी उपकरणों से लैस थे। एसीपी सराय देवेन्द्र यादव को कम्पनी का इंचार्ज लगाया गया है तथा एसएचओ बीपीटीपी को 2nd इंचार्ज लगाया गया है। कम्पनी में सेन्ट्रल जोन के सभी थानों के पुलिसकर्मी से पुलिस फोर्स कम्पनी को तैयार किया गया है। इस कम्पनी का फरीदाबाद में किसी भी तरीके दंगे या धरना प्रदर्शन में बलवा को नियंत्रण के लिए तैयार किया गया है।

ज्ञात हो कि अनाधिकृत आंदोलन के साथ धार्मिक, साम्प्रदायिक, जातिगत अथवा विभिन्न प्रकार के अफवाहों को लेकर भारी संख्या में आमजनों का आपसी टकराव दंगे का रूप ले लेती है। ऐसी स्थिति में, फरीदाबाद पुलिस-प्रशासन हर चुनौती का सामना करते हुए विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपने सिपाहियों और अधिकारियों को, कुछ विशेष प्रकार का प्रशिक्षण आयोजित कर अभ्यास करवाती रही है। जिसमें क्षेत्र के अनुसार दंगों की स्थिति व नियंत्रण के लिए कारगर उपाय का अभ्यास शामिल होता

अभ्यास संपन्न होने के पश्चात फरीदाबाद पुलिस के जवान को अपनी अपनी जायज तैनाती का रवाना किया है। पुलिसकर्मियो की समय समय पर अभ्यास कराया जाएगा। डीसीपी सेन्ट्रल पूजा वशिष्ठ ने सभी जवानों को अभ्यास को प्रोत्साहित करते हुए प्रेरणात्मक संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!