टेलिग्राम टास्क के माध्यम से 2,10,000/-रू की ठगी, खाताधारक MBBS का छात्र गिरफ्तार

फरीदाबाद : साइबर थाना बल्लभगढ़ में कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर-20B, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 09 अप्रैल को उसके पास टेलिग्राम पर पार्ट टाईम जॉब करके कम समय में पैसे कमाने बारे मैसेज प्राप्त हुआ। जिस मैसेज को देख कर उसने काम करने के लिए हां कर दिया और फिर उससे उसकी निजी जानकारी ली गई। जिसके बाद उसे गुगल पर रेटिंग के कुछ टास्क दिए गये जिनके बदले में उसे 150/-रू दिए गये। फिर उसे पैड टास्क करने के लिए कहा गया जिसके लिए लालच में आकर ठगों के पास विभिन्न टास्क के लिए कुल 2,10,000/-रू भेज दिए। जिसके बाद ठगों ने उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए विक्रम (22) वासी गांव नदबई, जिला भरतपुर, राजस्थान को झज्जर से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी झज्जर में MBBS की पढाई कर रहा है। आरोपी ने अपना खाता ठगों को दे रखा था जिस खाता में ठगी के 30,000/-रू आये थे।

आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!