चलती रेलगाड़ी से गिर कर एक व्यक्ति की मौत !

नोएडा, 10 अक्टूबर ! गौतमबुद्ध नगर में थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला के पास सुबह एक व्यक्ति की चलती रेलगाड़ी से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।



