विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद की टीम को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया

फरीदाबाद : विश्व रक्तदाता दिवस पर सेक्टर 12 में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में रक्तदान के क्षेत्र में लगातार सराहनीय कार्य करने के लिए अग्रवाल वैश्य समाज की टीम को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व फरीदाबाद के लोकप्रिय विधायक नरेंद्र गुप्ता के हाथों सम्मानित होने का अवसर मिला।

समाज की तरफ से प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल समाज के जिला अध्यक्ष रमेश अग्रवाल, व राजकुमार गुप्ता ने सम्मान ग्रहण किया।

इस अवसर पर केदारनाथ अग्रवाल ने बताया की अग्रवाल वैश्य समाज की टीम अब तक 50 से अधिक रक्तदान शिविर लगा चुकी है जिसमें 3000 से ज्यादा यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है! सम्मान के लिए केदारनाथ अग्रवाल ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!