घर में चोरी करने वाले अवैध कट्टे के साथ गिरफ्तार, सेक्टर-8 के मकान से किये थे आभुषण चोरी

अपराध शाखा सेक्टर-85 टीम की कार्रवाई

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा लगातार अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है, जिसके चलते अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने 26 मई को अनीश वासी गांव झगवली जिला उत्तर प्रदेश हाल सैक्टर-3, फरीदाबाद को एक देशी कट्टा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। जिस संबंध में सेक्टर-8 में मामला दर्ज कर अपराध शाखा टीम द्वारा आगे की कार्रवाई की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सचिन से देशी कट्टा लाने बारे बताया। जिस पर अपराध शाखा की टीम ने 27 मई की सुबह सचिन वासी सेक्टर-3 को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों आरोपितों से गहनता से पूछताछ करने पर 22 अप्रैल को थाना सेक्टर-8 स्थित एक मकान में घुसकर सोने के आभूषण चोरी करने के मामले का भी खुलासा हुआ है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, प्रोडेक्शन पर लेकर चोरी के मामले में कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!