वृद्धावस्था पेंशन के लिए बुधवार को होगा मेडिकल : डीसी जितेंद्र यादव

रीदाबाद, 11 अप्रैल। डीसी जितेंद्र यादव के दिशा-निर्देशानुसार आगामी 13 अप्रैल बुधवार को वृद्धावस्था पेंशन के लिए मेडिकल का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में सीनियर सिटीजन की उम्र की वेरिफ़िकेशन के लिए प्रत्येक वीरवार मेडिकल आयु के लिए कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस बार एक दिन पहले वीरवार को राजपत्रित अवकाश होने के कारण आगामी बुधवार 13 अप्रैल को पैंशन के लिए मेडिकल आयु आंकलन कैंप आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!