ग्रामीण हल्को के साथ-साथ शहरों में भी मजबूत हो रही है जेजेपी : प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : जननायक जनता पार्टी का एक-एक नेता और कार्यकर्ता 30 जुलाई को होने जा रही रैली जो फरीदाबाद लोकसभा मोहना अनाज मंडी में होने जा रही है को सफल बनाने के लिये एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। यह कहना है पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह का।

वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला व प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह निरंतर जिले के हर हल्के के गांव गांव में जनसभा कर लोगों को रैली का निमंत्रण दे रहे हैं। इसी कड़ी में दोनों वरिष्ठ नेता फरीदाबाद जिले के शहरी क्षेत्र में हल्का एनआईटी में जवाहर कॉलोनी, ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर 8, सेक्टर-3, सेक्टर -16, बसेलवा कॉलोनी, आजरौंदा, बडख़ल विधानसभा के एसजीएम नगर, आर्य फार्म अनंगपुर में निम्न कार्यक्रमों में शिरकत कर लोगों को रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं। उनका कहना है कि सभी कार्यक्रम सफल रहे कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अपने लोकप्रिय नेताओ को सुनने के लिए आए।

अजय सिंह चौटाला ने कहा जननायक जनता पार्टी निरंतर शहरों में भी अपना जनाधार बढ़ा रही है, आने वाले नगर निगम के चुनावो में भी जननायक जनता पार्टी सभी वार्डों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करायेगी।
प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि 30 जुलाई को होने वाली मोहना रैली जिला फरीदाबाद में हुई अभी तक की सबसे बड़ी रैली होगी। हमारी पार्टी कभी किसी से तुलना कर रैली नहीं करती। हम अपने ही नए रिकॉर्ड बनाते हैं और स्वयं ही उन्हें ध्वस्त करते हैं।
जिलाअध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने बताया की जेजेपी निरंतर फरीदाबाद में अपना विस्तार कर मजबूती बना रही है। उन्होंने डॉ अजय सिंह चौटाला वह प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह को आश्वस्त किया की जितनी भागीदारी 30 जुलाई मोहना रैली में ग्रामीण हल्को की होगी उतनी ही फरीदाबाद शहर के लोगों की भी होगी।
इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़, राजेश भाटिया,व महिला जिला अध्यक्ष हरमीत कौर, युवा जिला अध्यक्ष नलिन हुड्डा, प्रेम सिंह धनकड़,हाजी करामत अली, कुलदीप तेवतिया, जितेंद्र चौधरी,उमेश भाटी, , बृजेश शर्मा, आरिफ खान,पवन सैनी, रंजीत सैनी,अमर दलाल, गुलाब सिंह रावत, सनी सरदार,सुदेश ग्रोवर, मानिक मोहन शर्मा, कमलजीत, नंदराम पाहिल, प्रेम कृष्ण आर्य पप्पी, गजेंद्र भड़ाना आदि मौजूद रहे।



