पौधारोपण कार्यक्रम में हो अधिक से अधिक जन भागीदारी : जिला सत्र एवं न्यायाधीश वाई एस राठौड़

  • कहा पौधा रोपण कर करें उसका लालन पालन

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा की अध्यक्षता में और जिला एवं सत्र न्यायाधीश कम चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यशवीर सिंह राठौर के दिशा-निर्देश पर सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकिर्ती गोयल के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया।

जिला सत्र एवं न्यायाधीश कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन वाई एस राठौड़ ने कहा पौधा रोपण कार्य नेक काम होता है। इसका तीन साल तक लालन पालन भी करना चाहिए। डालसा को पौधरोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। यह पौधारोपण कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के संयुक्त प्रयास से किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान के पी तेवतिया, संदीप पाराशर सचिव व बार एसोसिएशन के अन्य सदस्य व अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवीर सिंह ने स्वयं अपने हाथों से पौधारोपण करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सीजेएम कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुकिर्ती गोयल ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिवक्ता संजय गुप्ता, अर्चना गोयल, भागीरथ शर्मा, रविंद्र गुप्ता, मीनाक्षी आंचल ने विशेष योगदान दिया।

संजय गुप्ता एडवोकेट जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद की ओर से विभिन्न एनजीओ के साथ मिलकर जिला सत्र न्यायाधीश द्वारा दिए गए टारगेट जो कि 25000 पौधे लगाने का है। उस पर लगातार कार्य कर रहे हैं। यह मुहिम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से लगातार चल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!