फरीदाबाद जवाहर कॉलोनी निवासी रविंद्र पाल रोजाना साइकिल के द्वारा जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रहा है

फरीदाबाद। इस लॉक डाउन के दौरान समाज सेवा का भी अपना-अपना तरीका है। जवाहर कॉलोनी निवासी रविंद्र पाल वाहन का पास उपलब्ध ना होने पर भी 24 मार्च से रोजाना साइकिल के द्वारा जरूरतमंदों को भोजन व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। रविंद्र पाल थाना सारन, थाना मुजेसर, संजय कॉलोनी चौकी, पर्वतीय कॉलोनी चौकी, डबुआ थाना के पुलिस कर्मचारियों को मार्च सैनिटाइजर व साबुन अपने पैसों से खरीद कर उपलब्ध करा रहे हैं।
रविंद्र ने बताया कि अपने सहयोगियों भुवनेश्वर शर्मा, विशाल शर्मा, ममता सोनी, लोकेश नागर, विजेंद्र चौधरी एवं लकी धवन ने भी उन्हें विशेष योगदान किया। उन्होंने कहा कि आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी जरूरत का सामान समाजसेवियों को उपलब्ध कराना चाहिए ना कि अपने स्थान पर 3 किलोमीटर दूर जाकर। अगर सभी समाजसेवी अपने आसपास के लोगों को जरूरत का सामान उपलब्ध कराएंगे तो कोई भी शहरवासी भूखा नहीं सोएगा। उन्होंने सभी समाजसेवियों से अपील की है कि वह अपने आस पड़ोस में रहने वाले जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व सूखा राशन उपलब्ध कराएं ना कि ना इधर उधर जाकर अन्य लोगों को दें।



