चुनाव के मद्देनजर कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एनआईटी जोन और आईटीबीपी पुलिस फोर्स के जवानों ने मिलकर निकाला फ्लैग मार्च

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए किया जागरूक

  • फरीदाबाद के सीकरी, नगला, भनकपुर, लतिफपुर, कबूलपुर, सिकरोना, फिरोजपुर, जक्कुपुर, सिरोही, धौज, कुरैशी पुल, पागल, पांवटा, मौहबताबाद, पाली, संजय कालोनी, हार्डवेयर चौक, प्याली चौक, डबुआ से त्यागी मार्केट, 3 नंबर पुलिया, लखानी धर्मशाला,एन आई टी 1-2 चौक, बाटा नीलाम चौक, पांच नंबर मार्केट, भगत सिंह चौक, पटेल चौक, चिमनी बाई धर्मशाला तीन नंबर मस्जिद सैनिक कॉलोनी बडकल गांव अंखीर चौक, सेक्टर 46, मेवला महाराजपुर, एनएचपीसी चौक, ग्रीन फील्ड, दयालबाग से होते हुए सूरजकुंड तक निकाला गया फ्लैग मार्च

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश के तहत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस द्वारा आईटीबीपी के साथ मिलकर डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में एनआईटी जोन में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था काम रखना के लिए जागरूक किया। इस फ्लैग मार्च में एसीपी मुजेसर महेश श्योराण, एसीपी एनआईटी वीरेंद्र सिंह, थाना सेक्टर 58, धौज, कोतवाली, सारन, डबुआ, एसजीएम नगर, सूरजकुंड, एनआईटी के पुलिसकर्मी भारी संख्या में मौजूद रहे।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा आइटीबीपी की कंपनी के साथ मिलकर विभिन्न एरिया में जाकर वहां पर रहने वाले लोगों को चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जागरूक किया ताकि समाज में शांति व्यवस्था सुदृढ़ की जा सके। इसी के तहत पुलिस तथा आइटीबीपी द्वारा सेक्टर 58 से फ्लैग मार्च शुरू करके सीकरी, नगला, भनकपुर,लतिफपुर, कबूलपुर,सिकरोना, फिरोजपुर, जक्कुपुर, सिरोही,धौज, कुरैशी पुर, पागल, पांवटा, मौहबताबाद, पाली, संजय कालोनी, हार्डवेयर चौक, प्याली चौक, डबुआ से त्यागी मार्केट, 3 नंबर पुलिया, लखानी धर्मशाला,एन आई टी 1-2 चौक, बाटा नीलाम चौक, पांच नंबर मार्केट, भगत सिंह चौक, पटेल चौक, चिमनी बाई धर्मशाला तीन नंबर मस्जिद सैनिक कॉलोनी बडकल गांव अंखीर चौक, सेक्टर 46, मेवला महाराजपुर, एनएचपीसी चौक, ग्रीन फील्ड, दयालबाग से होते हुए सूरजकुंड इत्यादि एरिया में होते हुए एनआईटी जोन के गांव में यह फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान आमजन को जागरूक किया गया कि चुनाव के दौरान कुछ असामाजिक तत्व समाज का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहें और शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें। चुनाव के दौरान नशा तस्करों पर विशेष ध्यान रखें और किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी होने पर इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देकर पुलिस प्रशासन के कार्यों में मदद करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!