नशे के चक्कर में फसकर चोरी की मोटरसाइकिल, कानून के शिकंजे में फंसकर अब खायेगे जेल की हवा

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह द्वारा शहर में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने की दिशा निर्देशों के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नीरज और हितेश का नाम शामिल है। दोनों आरोपी फरीदाबाद के रहने वाले हैं। आरोपियों ने चार दिन पहले थाना सेक्टर 31 क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसका मुकदमा थाना सेक्टर 31 में दर्ज है।

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूत्रों की सहायता से दोनों आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की लत के चलते उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया गया है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!