नगर निगम गुरुग्राम से छटनी किए गए कर्मचारियों का नौंवे दिन अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा

गुरुग्राम 27 अक्टूबर। नगर निगम गुरुग्राम से छटनी किए गए कर्मचारियों का नौंवे दिन अनिश्चितकालीन धरना जिला प्रधान राजेश कुमार की अध्यक्षता में जारी रहा। धरने का संचालन इकाई उपप्रधान महेश कुमार व विनोद लुक्कड़ ने किया। आज के धरने को संबोधित करते हुए जिला प्रधान राजेश कुमार ने बताया की स्थानीय विधायक सुधीर सिंगला को पूर्व सूचना देने के बावजूद भी जब कर्मचारी ज्ञापन देने पहुंचे तो विधायक महोदय अपने ऑफिस पर नहीं मिले! क्योंकि बड़े दुख की बात है प्रधान ने कहा कि हमने छटनी किए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने के लिए कमिश्नर महोदय नगर निगम गुरुग्राम, उपायुक्त महोदय गुरुग्राम और स्थानीय विधायक को भी ज्ञापन दिया है लेकिन सभी जगह से हमें झूठे आश्वासन मिले हैं और इन कर्मचारियों को अभी तक ड्यूटीयों पर वापस नहीं लिया गया जोकि यूनियन के जनवादी तरीके से गलत है। संघ दोबारा से अपील करता है कि कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से नौकरी पर लिया जाए अन्यथा नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला गुरुग्राम एक तीखा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

अनिश्चितकालीन धरने को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपाध्यक्ष सुरेश नोहरा, द्रोण रेडी पटरी यूनियन के संयोजक राजेंद्र सरोहा, नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य सचिव नरेश मलकट, जिला के वरिष्ठ उप प्रधान बसंत कुमार, महिला प्रधान, सुशीला देवी, इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान राम सिंह सारसार, कैसियर सौरव, मोनू, राजेश आदि नेताओं ने संबोधित किया।



