अवैध नशा बेचने वालों पर फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 गिरफ्तार, 510 ग्राम गांजा व 6.30 ग्राम MDMA बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर लगातार प्रहार जारी है। 6 सितम्बर को 2 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुये अपराध शाखाओं की टीमों ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 510 ग्राम गांजा व 6.30 ग्राम MDMA बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित रविन्द्र वासी गांव खाम्बी, पलवल हाल भारत कालोनी फरीदाबाद को 510 ग्राम सहित गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने यह 700 गांजा सदर दिल्ली से 9000 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा था।

वहीं एक अन्य मामले में अपराध शाखा AVTS की टीम ने दिपेन्द्र उर्फ़ दीप्पू वासी पर्वतीय कॉलोनी हाल सेक्टर 86 फरीदाबाद को 6.30 ग्राम MDMA सहित काबू किया है। जिसने पूछताछ में बताया कि वह पिलीभीत से 8 ग्राम MDMA 8000/-रू में खरीद कर लाया था, जिसमें से कुछ उसने बेच दिया था। आगामी जांच के लिए आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!