मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्री राजेश नागर ने किया मंडल प्रवास

ग्राम कौराली में व्यापक वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फरीदाबाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तिगांव मंडल प्रवास के अंतर्गत ग्राम कौराली में विशेष वृक्षारोपण किया और जनता को सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी को भी मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन आज वैश्विक चुनौती बन चुके हैं, जिनसे निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।

मंत्री ने कहा कि हरित वातावरण न केवल प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवन प्रदान करने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, सामाजिक संस्थाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीमा भारद्वाज, मंडल तिगांव अध्यक्ष कृष्ण पहलवान, मंडल खेड़ी अध्यक्ष सुधीर मेहता, मार्केट कमेटी अध्यक्ष राजेश सरपंच, उप चेयरमैन श्रीपाल शर्मा, सरपंच तिगांव अधाना वेद अधाना, सरपंच तिगांव नागर विक्रम नागर, जिला सचिव गिर्राज त्यागी, सरपंच मंधावली बृजेश शर्मा, सरपंच फज्जूपुर कमल भाटी, पर्यावरण प्रकोष्ठ ललित भारद्वाज, पंचायती राज जिला संयोजक विनय भाटी, अजब सरपंच, सतवीर सरपंच, शिवकुमार सरपंच, अशोक सरपंच, महामंत्री नेहपाल, देवी मेंबर, ब्लॉक मेंबर कुलदीप सरधाना, जसवंत अधाना एवं सुनील कुमार, सरपंच मुकेश, हरिओम शर्मा, सुनील सरधाना, राधेश्याम पंडित, देवेंद्र तंवर, वीरपाल जैलदार, ब्लॉक मेंबर नरेंद्र एडवोकेट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!