एनसीबी हरियाणा द्वारा नशा नाश करो विश्वास जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ अशोक ने साइकिल चलाकर भी किया जागरूक

  •  9050891508 पर अथवा 1933 पर अथवा MANAS पर नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं देकर करें कर्तव्य का निर्वहन- डॉ. अशोक

फरीदाबाद : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह, भापुसे के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा, भापुसे और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुड़ी कुमार के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध नून लौटा, बकेट चैलेंज, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता कार्यक्रम, साइकिल यात्रा एवं अनेक अन्य साधनों से जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया गया है। हरियाणा के सभी ज़िलों में यह अभियान चल रहा है। इस कड़ी में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुजेसर में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय 129 वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो बार हरियाणा प्रान्त में साईक्लोथॉन यात्रा को सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुके हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा विद्यालय में पहुंचे और नशे के विरुद्ध विद्यार्थियों को जागरूक किया। विद्यालय की प्राचार्या मीनाक्षी वर्मा की अध्यक्षता में विद्यालय के 360 विद्यार्थियों, 16 शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आज भौतिकतावाद का युग है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति अपने कार्य में बहुत अधिक व्यस्त है। अपने स्वप्नों को साकार करने के लिए दिन रात भाग रहा है और कुछ सपने पुरे न होने पर निराश होकर नशे की और जा रहा है। इसके अतिरिक्त नशा तस्कर समाज को नही का शिकार बनाने में जुटे हुए हैं। हमारे सामने अनेक चुनौतियाँ हैं लेकिन इनका सामना करते हुए हमे आगे बढ़ना है। यदि व्यक्ति किसी के बहकावे में आकर या अन्य कारणों से नशे का शिकार हो जाता है तो नशा मनुष्य के जीवन में नाश का कारण बनता है। नशे को समूल नष्ट करने के लिए हर प्रकार से सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है लेकिन जागरूकता के अभाव में यह पूर्ण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि नशे ने न केवल परिवार अथवा समाज अपितु राष्ट्र को भी क्षति पहुंचाई है। युवा देश की धरोहर होते हैं और सरकार एवं ब्यूरो द्वारा इनको बचाना मुख्य कार्य है। नशा तस्करी में संलिप्त अपराधियों को सलाखों का मार्ग दिखाया जा रहा है तो दूसरी और जागरूकता के माध्यम से भी जन जागृति का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि कोई भी व्यक्ति हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर अथवा 1933 पर अथवा MANAS पर नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं दे सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गयी। फरीदाबाद के अनेक स्थानों पर साइकिल के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!