मेवात के नूंह में विश्व हिंदू परिषद के काफिले पर पथराव और गोली चलने की खबर; पूरे इलाके में तनाव

नूंह में मेवात दर्शन शोभायात्रा में झगड़ा हो गया है। गोली चलने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि नूंह शहीदी पार्क के पास झगड़ा हुआ है। अभी यह पता नहीं लग पाया किस किसके बीच में झगड़ हुआ है। इलाके में भारी तनाव है। दोनों तरफ से पथराव जारी है। कई वाहन फूंकेने की खबर है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं। वहां की हवाई फायर भी हुए हैं। नूह का बाजार बंद हो गया है।

मेवात के नूंह में विश्व हिंदू परिषद के काफिले पर पथराव
मेवात के नूंह में विश्व हिंदू परिषद के काफिले पर पथराव हुआ है। इसके जवाब में परिषद कार्यकर्ताओं ने भी पत्थर चलाए। मेवात के नूंह के नलहड़ महादेव मंदिर से जैसे ही बृज मंडल जलाभिषेक धार्मिक मेवात यात्रा शुरू हुई, मंदिर से तक़रीबन 2 किलोमीटर एक चौक पर काफिले की गाड़ियों पर सामने के मुस्लिम इलाके से पथराव हुआ। जिसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा भी पत्थर मारे गए।
यह था यात्रा का पूरा रूट : बता दें कि आज सोमवार को नलहड़ महादेव मंदिर से शुरू होकर यह यात्रा श्रृंगार मंदिर, पुनहाना पर समाप्त होनी थी। इस दौरान यह माता नूह स्थित मनसा देवी मंदिर पहुंचती। इसके बाद झीर मंदिर, फिरोजपुर झिरका पहुंच कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन व जलाभिषेक किया जाता। यहां से यात्रा पुनहाना के श्रृंगार मंदिर पर जाकर समाप्त हो जाती। इस यात्रा को लेकर पुलिस ने भी कड़े इंतजाम किए थे। लेकिन यह इंतजाम नाकाफी साबित हुए।
मंदिर में जुटे हुए हैं हिंदू पक्ष के लोग : जानकारी के अनुसार, जहां बवाल हुआ है वहां एक ही रोड है। पूरी रोड पर कहीं मुस्लिम पक्ष ने तो कहीं हिंदू पक्ष ने तोड़ फोड़ और आगजनी की है। इसके साथ ही खेतों से पथराव भी हुआ है। बवाल की वजह से यहां तमाम कार और तम बसें फंसी हुई हैं। हिन्दुओ को ऐसी खबर मिल रही है कि मुस्लिम खेतो से होते हुए मंदिर को घेर सकते है इसलिए हिन्दू संगठन भी डंडे और बोतल इकट्ठी कर रहे है।



