एनआईटी पुलिस ने आरोपी तस्कर मूंगफली के कब्जे से बरामद की डेढ़ पेटी अवैध शराब

फरीदाबाद : डीसीपी एनआईटी नरेंद्र कादियान के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए एनआईटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफतार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम संजय उर्फ मूंगफली है जो फरीदाबाद की गांधी कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध शराब सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से डेढ़ पेटी अवैध शराब रॉयल स्टैग व मस्ताना बरामद की गई। पुलिस पूछताछ करने पर आरोपी आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात उसे थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पैसे कमाने के लालच में अवैध शराब तस्करी करता था। आरोपी ने बताया कि वह पास के ठेकों से शराब लाकर इसे महंगी दामों पर बेचने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!