भाजपा-कांग्रेस के सांसद, विधायक और नगर निगम को रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ बना पुतला दहन किया

फरीदाबाद 5 अक्टूबर। दशहरे में आम आदमी पार्टी के एनआईटी 86 विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्यासी एवं प्रवासी नेता संतोष यादव ने जनसैलाब के साथ अनोखे तरीके से मनाया दशहरा। नंगला रोड, भड़ाना चौक पर भाजपा-कांग्रेस के सांसद, विधायक और नगर निगम को रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ बना पुतला दहन किया। संतोष यादव ने कहा की फऱीदाबाद क्षेत्र में विकास की जगह विनाश हुआ है, रोज गोलियां चल रही हैं, चारों तरफ गुंडागर्दी है, प्रवासियों को बिजली का मीटर नहीं मिल रहा और झुग्गियों में शौचालय की कोई ब्यवस्था न होने से दलित परिवार की 10 वर्ष की बिटिया का दरिंदे दुष्कर्म कर मौत के घाट उतार दिया, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है, जनता की कंही कोई सुनवाई नहीं हैं। भाजपा राज में केवल भ्रस्टाचार में संलिप्त नेता अपनी प्रॉपर्टी का विकास कर रहे हैं।
इस मौके पर प्रवासी नेता संतोष यादव ने नगर निगम को कुम्भकर्ण बनाया और कहा कि नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं पर कोई समाधान नहीं कर रहा है और नगर निगम कुम्भकर्ण की नींद की तरह सो रहा है। वहीं जब भ्रस्टाचार करना होता है तब जाग जाता है। इस समय नगर निगम प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर खूब लूट रहा है और छोटे से छोटा काम करवाने के लिए रिश्वत देनी होती है, इसी कारण नगर निगम को कुंभकर्ण बना जनता ने पुतला दहन किया।

संतोष यादव ने कहा कि एनआईटी क्षेत्र में एक भी ईंट नहीं लगाई। नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में जलभराव है, मीठे पानी की समस्या है, एनआईटी में गुंडागर्दी व नशाखोरी चरम पर है। गलियां और सडक़ें टूटी-फूटी हैं। संतोष यादव ने कहा कि प्रिंस स्कूल, सुभाष चौक सहित पूरे वार्ड में गन्दा जलभराव है। केला गोदाम के पास सूखी नहर सडक़ बहुत दिन से नहीं बन रही है। क्षेत्र की जनता त्राहि-त्राहि कर त्रस्त है और विधायक भाजपा की गोद मे बैठकर मस्त है। जितनी लगाम भाजपा सांसद छोड़ते हैं उतना ही कांग्रेसी विधायक बोलते हैं। इन्हें क्षेत्र की जनता के सुख-दुख से कोई लेना देना नही है। इसलिए जनता ने इन्हें मेघनाथ बना पुतला दहन किया है।
संतोष यादव ने कहा कि किसी भी चौक चैराहे का नाम किसी जाति विशेष की जगह शहीद या महापुरुष के नाम होना चाहिए।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व पूर्व लोकसभा प्रत्यासी राजेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ ठाकुर कमल सिंह तंवर, जिला संगठन मंत्री बिनोद भाटी, प्रवासी सेल के जिला अध्यक्ष जितेंद्र उपाध्याय, प्रवासी सेल के साउथ जोन उपाध्यक्ष भोपाल कश्यप, राणा यादव, वीरसेन शर्मा, जिला श्रमिक अध्यक्ष राजकुमार, यशवंत मौर्य, बिनोद, जिला अध्यक्ष महिला सेल गीता शर्मा, मंजू शर्मा, किरण, उषा, आशा, जनवेश यादव, सुनील शर्मा, मूलचंद बाबा, ठाकुर कपिल, अनिल गोयल, बिनोद बघेल, राजू, सुभाष बघेल, रेणु, दीपक, वीरबहादुर कुशवाह, दिलीप, संजय कुमार, अमरजीत, भगत, अमन, अशोक कुशवाहा, त्रिभुवन यादव सहित सेकड़ो महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, कालोनीवासी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मैजूद थे।



