भारती चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में नंगला गांव की झुग्गियों में जरूरतमंदों को कपड़े वितरण किए गए

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : भारती चैरिटेबल ट्रस्ट समय-समय पर समाजसेवा के कार्य करती रहती है। जरूरतमंदों का हेल्थ चेकअप, दवाईयां वितरण, ब्लड डोनेशन कैम्प लगाना, बच्चों को स्टेशनरी वितरित करना आदि जरूरतमंदों की भलाई के लिए अग्रसर रहती है।


इसी कड़ी में भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र नांदल एवं उनकी टीम द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस साल भी नंगला गांव की झुग्गियों में जरूरतमंदों को कपड़े वितरण किए गए। कपड़े वितरण में नंदकिशोर शर्मा, रवि कुमार गर्ग आदि सहयोगी भी शामिल रहे।



