ट्यूबवेल से वायर चोरी करने वाला एक गिरफ्तार, अपराध शाखा NIT टीम की कार्रवाई, 19,500/- रुपये बरामद

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा NIT की टीम ने ट्यूबवेल से बिजली की वायर चोरी करने के मामले में 5 अप्रैल को एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान नफीस निवासी सिलाखरी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार शहाबुदीन निवासी धौज, फरीदाबाद (हाल निवासी गुरुग्राम) ने थाना धौज में दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि 21/22 मार्च की रात को किसी अज्ञात ने उसके ट्यूबवेल से करीब 1000 फीट बिजली की वायर चोरी कर ली। इस संबंध में थाना धौज में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

अपराध शाखा NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नफीस को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ में सामने आया कि उसने 21/22 मार्च की रात को गांव सिलाखरी से मांगर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक ट्यूबवेल पर जाकर केबल काटकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर केबल को बेच दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की वायर को बेचने से प्राप्त 19,500/- रुपये बरामद किये हैं। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!