लडाई-झगडे के मामले में देसी कट्टा दिखाकर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस चौकी अंखीर टीम ने किया गिरफ्तार

मामले में 4 आरोपियो को किया जा चुका है पहले गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी एनआईटी अमित यशवर्धन के द्वारा अपारधिक मामलों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत थाना सुरजकुण्ड प्रभारी रामबीर की टीम पुलिस चौकी अंखीर ने लडाई-झगडे के मामले में पीडित नईम को घर पर जाकर देसी कट्टे से धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी समीम खान गांव शिकारपुर तावडू नहूं का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस चौकी अंखीर प्रभारी विनोद कुमार की पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बडखल झील चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयोग देसी कट्टा को बरामद किया गया है। आरोपी देसी कट्टे को केरल में किसी व्यक्ति से 1800/-रु में करीब 1 साल पहले शौक के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में 1 मामला थाना एसजीएम नगर में लडाई-झगडे का दर्ज है। आरोपी के अन्य साथी सौरव, जुबेर, ओम, शाहरुख को थाना सुरजकुण्ड के घर पर जाकर देसी कट्टे से धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!