क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल किया बरामद

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा अपराध अधिकतर वारदातों में शामिल अपराधियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर सेंट्रल प्रभारी दीपक लोहान की टीम ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अमन (23) है जो बिहार के मुंगेर एरिया का रहने वाला है और फिलहाल बल्लभगढ़ के आदर्श नगर एरिया में रह रहा है। आरोपी ने दिनांक 3 जनवरी की शाम आदर्श नगर एरिया के ठेके के पास से एक लड़के की जेब से मोटरसाइकिल की चाबी और मोबाइल फोन चोरी किया तथा उसके स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और फोन को लेकर फरार हो गया। इस मामले में आदर्श नगर थाने में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित आईएमटी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है और नशा करने का आदी है। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल तथा मोबाइल फोन बरामद करने के पश्चात उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!