ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से मिला वीपावर एसएआर-100 की महिला सदस्यों का दल

वो दिन और थे जब महिलाएं पावर सेक्टर से दूर रहती थीं : डा. तृप्ता ठाकुर

फरीदाबाद : दक्षिण एशिया वीपावर नेटवर्क की महिला सदस्यों ने देर शाम विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से मुलाकात की। मंत्री आर.के. सिंह ने वीपावर एसएआर-100 श्रृंखला की प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें आज इन सभी प्रतिभाशाली महिलाओं से मिलकर बहुत खुशी का अनुभव हुआ है।

उल्लेखनीय है कि विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) कॉर्पोरेट कार्यालय फरीदाबाद सेक्टर-33 में करीब 32 महिला पेशेवरों का एक समूह देश के अलग-अलग राज्यों से दो दिवसीय दौरे पर पहुंचा। इन महिला प्रतिभागियों का स्वागत एनपीटीआई की महानिदेशक डा. तृप्ता ठाकुर ने किया। दो दिवसीय अर्थात 15 व 16 फरवरी के इस दौरे की शुरूआत एनपीटीआई की महानिदेशक डा. तृप्ता ठाकुर, प्रधान निदेशक डा. मंजू माम और वीपावर वल्र्ड बैंक सांझेदारी समन्वयक तनुश्री भौमिक ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की।

दक्षिण एशिया क्षेत्र (एसएआर) से पावर सेक्टर की 100 महिला पेशेवर वीपावर एसएआर-100 प्रशिक्षण श्रृंखला की हिस्सा हैं। पूरे भारत से 32 महिलाएं इस प्रशिक्षण श्रृंखला में भाग ले रही हैं, जोकि इस समय एनपीटीआई कॉर्पोरेट कार्यालय पहुंची हुई हैं। जहां उद्घाटन समारोह के बाद एसएआर मॉड्यूल से सीखने के विषय में सभी प्रतिभागियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपना-अपना परिचय देते हुए अपने-अपने कार्यक्षेत्र के बारे में पूर्ण जानकारी दी। इस दौरान वीपावर जेंडर अध्ययन और फोकस समूह चर्चा भी हुई, जहां प्रतिभागियों ने अपने संघर्ष भरे बीते दिनों के बारे में बताया और अपने-अपने कार्यक्षेत्र का अनुभव सांझा किया। प्रतिभागी एनपीटीआई फरीदाबाद परिसर में 800 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट सिम्युलेटर और सीसीजीटी सिम्युलेटर का भी दौरा करने पहुंचे। जहां उन्होंने थर्मल पावर प्लांट के नियंत्रण और संचालन के बारे में जानकारी ली।

पहली बार राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) कॉर्पोरेट कार्यालय पहुंची महिला प्रतिभागियों ने एनपीटीआई परिसर पहुंचने पर कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है, पहले दिन का दौरा उनके लिए काफी मददगार रहा। उन्होंने विभिन्न एसएआर मॉड्यूलों के बारे में जाना और परिसर के सिम्युलेटर और सीसीजीटी सिम्युलेटर के बारे में भी जानकारी हासिल की।

एनपीटीआई की महानिदेशक डा. तृप्ता ठाकुर ने महिला प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सभी को महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण बताते हुए कहा कि वे भी दिन थे जब महिला पावर सेक्टर और टेक्निकल जैसे क्षेत्रों से दूर रहती थी, मगर आज महिला हर क्षेत्र में कदम रख चुकीं हैं और न सिर्फ यह कदम रखा है, बल्कि पूरी तरह से जमा भी दिया है।

ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से मिला वीपावर एसएआर-100 की महिला सदस्यों का दल
दक्षिण एशिया वीपावर नेटवर्क की महिला सदस्यों ने देर शाम विद्युत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह से मुलाकात की। मंत्री आर.के. सिंह ने वीपावर एसएआर-100 श्रृंखला की प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें आज इन सभी प्रतिभाशाली महिलाओं से मिलकर खुशी हुई है। श्री सिंह ने कहा कि तकनीकी और आर्थिक की बढ़ती संख्या के साथ बिजली उद्योग को प्रभावित करने वाले परिवर्तन, कार्यबल में महिलाओं का मूल्य सर्वोपरि है। वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन पर बातचीत करने के लिए एक विविध कार्यबल की आवश्यकता है। विभिन्न प्रकार की राय पेश करना और इसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना ऊर्जा क्षेत्र उद्योग को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।

विद्युत क्षेत्र एक जटिल क्षेत्र है, जिसमें एक नाजुक संतुलन होना चाहिए, उपयोगिताओं और उपभोक्ताओं के हितों के बीच संतुलन बना होना चाहिए। नए ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए एक आदर्श बदलाव देखा जा रहा है। सिस्टम को संचालित करने के नए तरीके इंजीनियरिंग कॉलेज, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और अन्य तकनीकी संस्थान प्रदान कर रहे हैं। इंजीनियरिंग कौशल के साथ-साथ नई प्रौद्योगिकियों की समझ भी आवश्यक है। विद्युत मंत्रालय महत्वाकांक्षी आरडीएसएस कार्यक्रम के तहत उपयोगिताओं की मदद कर रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इन्हीं पहलों ने बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में वृद्धि की है, जिससे उपभोक्ता अनुभव और संतुष्टि में सुधार हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!