द राइजिंग तमसो माँ ज्योतिर्गमय संस्था ने एक मुहीम डेयर टू डोनेट ऐ पैड की शुरुआत की

फरीदाबाद : द राइजिंग तमसो माँ ज्योतिर्गमय संस्था ने आई एम् टी, गाजियाबाद के साथ मिल कर एक मुहीम डेयर टू डोनेट ऐ पैड की शुरुआत की। इसका उद्देशय समाज में फैली अज्ञानता को दूर करने की कोशिश करना है। द राइजिंग एन जी ओ के फाउंडर प्रेजिडेंट तरुण शर्मा और एन आई टी तीन फरीदाबाद ने विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस एवम एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि आज भी भारत में लगभग चालीस करोड़ महिलाओं में से केवल बीस प्रतिशत महिलाएं ही सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करती है। इसकी कई वजय जैसे अज्ञानता, शर्म, धन की कमी, समाज की उपेक्षा मानी जाती है। इसी उद्देश्य को मद्देनज़र रखते हुए राइजिंग की टीम एवं आई एम् टी, गाजिअबाद के स्टूडनेटस ने मिल कर इस मुहीम की शुरआत की जिसमे आज संतोष नगर में करीबन दो सौ महिलाओ को सैनिटरी पैड्स के बारे में जागरूक किया गया एवं उनको पैड्स भी गिफ्ट दिए गए।

संस्था की और से डॉक्टर पारुल शर्मा और उनके साथ ऋतू भंबानी ने महिलाओ को जागरूक करते हुए बताया कि ये शर्म की बात नहीं बल्कि गर्व की बात है और आपको कपडे के स्थान पर सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करके अपने स्वस्थ की रक्षा करनी चाहिए। डा पारुल शर्मा ने बताया की इस मुहीम के तहत उनकी संस्था समाज में सभी वर्गों को ये आह्वान करती है की वे भी उनकी चुनौती को स्वीकार करे और हर इंसान कम से कम एक जरूरतमंद महिला को सेनेटरी पद गिफ्ट करे और यदि वे इसकी एक फोटो भी उनको शेयर करेंगे तो उन्हें उनकी संस्था की और से एक “सुपर हीरो” का सम्मान पत्र भी दिया जायेगा और पहले ही दिन राइजिंग के युवा सदस्यो ने अपने दोस्तों की मदद से पैड्स डोनेट भी किये जिसमे पारुल, साक्षी, पियूष, आरुषि, रिया, युक्ति, माहि, अश्मीत, हरीश प्रजापति, लकी, शीतल ने मिल कर 100 पैड्स डोनेट किये और आगे भी ऐसा करने का भरोसा दिया।

राइजिंग की रोल मॉडल युवा सदस्य पारुल ने बताया कि अभी हाल ही वे अपने जागरूकता अभियान में एक स्कूल में सैनिटरी पैड्स के बारे में जब बात करने लगी तो कई विद्यार्थी एवं शिक्षक उठ कर चले गये इसीलिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए जिससे सब मिल कर इस कुरीति को समाप्त कर पाए। फाउंडर प्रेसिडेंट तरुण शर्मा, फाउंडर मेंबर व गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एन आई टी तीन फरीदाबाद के प्रिंसिपल रविंद्र कुमार मनचंदा और अनुज भंबानी जी ने आई एम् टी गाजियाबाद की टीम से प्रोफेसर प्रीती विर्दी और उनके सभी स्टूडनेटस का दिल से धन्यवाद दिया और ऐसा विश्वास किया वे आगे भी इसी तरह आगे बढ़ कर समाज से ऐसी कुरीतियों को समाप्त करने में उनकी मदद करते रहेगें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!