संतों पर हुए हमले के विरोध में बीके चौक पर प्रदर्शन किया, दोषियों को फांसी देने की मांग की

फरीदाबाद, 11 अगस्त। लिव फॉर नेशन संगठन फरीदाबाद के सदस्यों ने डासना मंदिर गाजियाबाद में संतों पर हुए हमले के विरोध में बीके चौक पर प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने दोषियों को फांसी देने की मांग की। इससे पहले सुबह संगठन के सदस्यों ने संस्थापक अनिल कौशिक के नेतृत्व में जिला उपायुक्त की मार्फत प्रधामंत्री नरेद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नरेद्र डंगवाल, सुनील पांचाल, ललित, ब्रहमजीत सिंह राघव, मनवर सिंह, खेमचंद गोयल, श्यामसुन्दर भाई, तरूण पांचाल विशेष रूप से उपस्थित थे।

संस्थापक अनिल कौशिक ने बताया कि गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर में स्वामी नरेशानंद सरस्वती पर जानलेवा हमला किया गया। चाकुओं से कई वार किए गए। गंभीर रूप से निजी अस्पताल में भर्ती किया। यतीन नरसिंघानंद सरस्वती बराबर वाले कमरे में सोये थे। हमला क्यों और किसने किया। अभी तक कुछ नहीं पता चला है। पुलिस को डासना देवी मंदिर में दो पेपर कटर मिले है। संभवत इन्हीं से साधु पर हमला हुआ। मंदिर परिसर के कैमरे बंद मिलें है। मंदिर गेट पर 24 घंटे तैनात रहने वाली पुलिस 15 मिनट पुलिस को इस हमले की सूचना मंदिर से दी गई। इस मामले में नरसिंहाबाद जी मारने की धमकी कई बार दी जा चुकी है। जिससे उन्हीं के द्वारा हमले की आशंका है।

प्रदर्शन करने वालों में श्री कौशिक के अलावा नरेद्र डंगवाल, सुनील पांचाल, ललित, ब्रहमजीत सिंह राघव, मनवर सिंह, खेमचंद गोयल, श्यामसुन्दर भाई, तरूण पांचाल, सुनील पांचाल, मुकेश पांचाल, साहिल विरमानी, रमन शर्मा, विनोद प्रसाद पाण्डे, श्याम सुन्दर, अवनीश, उमेश गुलाटी, प्रवीन भारद्वाज, बिजेन्द्र, आशू ठाकुर, प्रतीक पांचाल, प्रेमचंद, बीडी कौशिक, पुनीत वशिष्ठ, खेमचंद गोयल, नरेन्द्र गोयल, जीत वशिष्ठ, ललित, विक्रम ठाकुर, प्रेम सिंह सैनी विशेष रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!