शहीदों को नमन कार्यक्रम के तहत शहीद पुलिस जवान योगराज मेहता को याद किया

फरीदाबाद, 28 अक्टूबर। हरियाणा सरकार की पहल पर शहीदों को नमन कार्यक्रम के तहत एन.एच.पांच स्थित राजकीय बाल माध्यमिक विद्यालय में सन् 1976 में शहीद हुए पुलिस जवान योगराज मेहता के चित्र पर पुष्प इंस्पेक्टर सविता, सब इंस्पेक्टर महेश कुमार, हैड कांस्टेबल गजेन्द्र, आनन्द, महिला सिपाही आरती, निवर्तमान पार्षद जसवंत सिंह, स्कूल की प्रिंसीपल ज्योति मंगला, जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सेठी, एन.एच.पांच के एफ ब्लॉक के प्रधान विजय कथूरिया, शहीद पुलिस कर्मी योगराज के पुत्र अरविन्द मेहता, राजेश मेहता, पुत्री स्नेहा मेहता, सुमन बाली, मोहिनी दत्ता, नीरू दत्ता, सुभाष मेहता, रमेश बाली, सुनील दत्ता, संजीव दत्ता, देव बक्शी, रंजना बक्शी, रवि चावला, टीटू बग्गा, चौ. नरेन्द्र, चौ. आजाद सिंह भाटी, चौ. चवल सिंह तंवर सहित अन्य लोगों ने शहीद पुलिस कर्मी योगराज मेहता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर शहीद योगराज मेहता जी के पुत्र अरविन्द मेहता और राजेश मेहता ने बताया कि उनके पिता की याद में वह प्रत्येक वर्ष जरूरतमंदों को पाठ्य सामग्री, वर्दी व जूते आदि वितरित भी करते है। साथ ही जरूरतमंदों को सूखी खाद्य सामग्री भी भेंट करते हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!