क्राईम ब्रांच सै0 85 ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफतार

  • आरोपियों से 5 वारदात सुलझाते हुए 5 मोटरसाइकिल की बरामद।
  • नशे की पूर्ती और पैसों के लिए देते थे वारदात को अंजाम।

फरीदाबाद : क्राईम ब्रांच सै0 85 की टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर आरोपी धर्मेंद्र उर्फ बन्दर निवासी भतोला फरीदाबाद, मोहित उर्फ मुण्डे निवासी भतोला फरीदाबाद, रविन्द्र उर्फ रवि निवासी भतोला फरीदाबाद को फरीदाबाद एरिया से गिरफतार किया गया है।

आरोपियों से थाना खेडीपुल की तीन वारदात और थाना सै0 7 की दो वारदात सुलझाई गई है।
पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वो नशा करने का आदि है नशे की लत के चलते और पैसों के लिए वारदात को अंजाम देते थे। क्राईम ब्रांच 85 की टीम ने आरोंपियों से 4 सप्लेंडर मोटरसाइकिल, 1 सीटी-100 मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को अदालत में पेश कर नीमका जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!