आरडब्लूए ब्लॉक डी2/ सेक्टर 10 की कार्यकारिणी गठित होने से पहले की ब्लांक की सफाई, पूर्व विधायक ने माला पहनाकर सौंपी जिम्मेदारी

फरीदाबाद : ब्लॉक डी 2 सैक्टर-10 की कार्यकारिणी घोषित करने से पहले ब्लॉक की सड़कों की सफाई की गई व सड़कों के दोनों तरफ जंगली घास व गन्दे झाड़ियों को काटा गया। जिसका शुभआरम्भ डी 2/ सेक्टर 10 के संग्ररक्ष पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बीसला ने किया। सभी कार्यकारिणी सदस्यो को माला पहना कर उनको उनकी ज़िम्मेदारी सौपी। कार्यकारिणी मे प्रधान जगजीत सिंह नैन, वरिष्ठ उपप्रधान आर पी नागर एडवोकेट, उपप्रधान रशमी महाजन, जनरल सैकटरी अनूप वशिष्ठ एडवोकेट, रमेश चाँदना, रमेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है!

इस मौके पूर्व विधायक ने कहा की इस टीम में एक सबसे युवा को भी जगह दी गई है जिसे काम करने का काफ़ी तजुर्बा है। इससे पहले अनूप वशिष्ठ एडवोकेट जेसी बोस यूनिवर्सिटी वाईएमसीए के पूर्व अध्यक्ष रहे चुके है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में फरीदाबाद यूनिवर्सिटीयो के अध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके है।

बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के पूर्व मनोनीत सदस्य शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा की पूरी टीम में कार्य करने की क्षमता है और आशान्वित है की ब्लांक के कार्य के लिए पूरी टीम मिल जुल कर कार्य करेंगी पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बीसला ने कहा सरकार से किसी भी सहयोग की ज़रूरत पड़ी तो स्थानीय मंत्री से मिलकर उसे पूरा कराया जाएगा।ब्लॉक में अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए जाएँगे और जब तक पौधे बड़े ना हो जाए तब तक उन की देखरेख की जाएगी। पानी, सीवर, बिजली का जल्दी जल्दी समाधान किये जाएँगे। बारिश मे ख़ाली प्लॉटों में बड़ी बड़ी घास हो जाने से कीड़े मकोड़े साँप आदि पैदा हो जाते इन खाली प्लॉटों की सफाई कराई जाएगी। रोज़ हर ब्लांक की सड़कों की सफ़ाई कराई जाएगी!

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!