पाली पीर कॉलोनी के कोली मोहल्ला में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई संत कबीर दास जयंती

फरीदाबाद। पाली पीर कॉलोनी स्थित कोली मोहल्ला में महान संत, समाज सुधारक एवं भक्ति आंदोलन के प्रणेता संत कबीर दास जी की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संत कबीर दास जी के जीवन, उनके आदर्शों और समाज को दिए गए अमूल्य संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास ने अपने दोहों और विचारों के माध्यम से समाज में फैली ऊंच-नीच, जात-पात, आडंबर और भेदभाव का विरोध करते हुए मानवता, समानता, प्रेम, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं जितने सदियों पहले थे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संत कबीर दास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संत कबीर के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करें।

कार्यक्रम का समापन संत कबीर दास जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य तथा समाज में सुख-शांति और भाईचारे की कामना के साथ हुआ।

कार्यक्रम में दीपचंद, राम प्रसाद, खेमचंद, बलराम, राम सिंह, शेर सिंह, अमर सिंह, विनोद कुमार, करण सिंह, लाखन, भोला, अभय सिंह, रविकुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!