सट्टा खाई करने वालों पर थाना सारन की टीम की कार्रवाई, 2 गिरफ्तार, ₹6010 बरामद

फरीदाबाद :  थाना सारन की टीम ने 5 मई को सट्टा खाई करने वाले 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर ₹6010 बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता अनुसार थाना सारन की टीम को गुप्त सुत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सारन चौक जवाहर कॉलोनी के पास सट्टा खाई की जा रही है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुये टीम द्वारा रेड की कार्यवाही की गई तथा हिमांशु कुमार वासी संजय कॉलोनी फरीदाबाद व बोबी वासी आदर्श कॉलोनी फरीदाबाद को सट्टा खाई करते हुए ₹6010 सहित काबू किया गया। दोनों आरोपितों के विरुद्ध थाना सारन में जुआ अधिनियम की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत मंजूर हुई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!