सैक्टर-19 स्थित समाजसेवी चन्द्रप्रकाश गेरा द्वारा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में एक सभा का आयोजन

फरीदाबाद : सैक्टर-19 स्थित समाजसेवी चन्द्रप्रकाश गेरा द्वारा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में एक सभा का आयोजन किया गया।
सभा में विशेष रूप से विधायक नरेन्द्र गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़, निर्वतमान पार्षद सुभाष आहूजा व्यापारी प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक विमल खंडेलवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश भाटिया, दिव्या सहगल, यशपाल बब्बर, नवनीत छाबड़ा, सुशील चौधरी, पी सी गुप्ता, बी डी गेरा, नवीन शर्मा, फहीम अहमद, आर के गेरा, मोहनलाल वाधवा, चौधरी हुकुम सिंह, मनीष चांदना के अलावा सेक्टर-19 के लोग उपस्थित रहे।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने दस वर्षो के कार्यकाल में देश व प्रदेश की दिशा और दशा बदलने का काम किया है, फरीदाबाद जिला भी पिछले दस वर्षो में विकास की राह पर अग्रसर हुआ है, शहर और या गांव विकास का पहिया चहुंओर बराबर चला है और लोगों को मौलिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षो मेें पलवल को कनेक्विटी के मामले में देश का पहला शहर बनाया गया हैए जिससे यहां औद्योगिक गतिविधियों के साथ-साथ रोजगार में भी बढ़ावा मिला है।

इस मौके पर विधायक नरेन्द्र गुप्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गौड़ ने कहा कि भाजपा ने सदैव देश व प्रदेश हित में कार्य किए है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हरियाणा एक और हरियाणवीं एक के तहत समान विकास कार्य करवाए जा रहे है। गरीब लोगों के बीपीएल कार्ड, आयुष्मान कार्ड व गरीब वर्ग के लोगों को मकान रिपेयरिंग के लिए 80 हजार रूपए की राहत राशि उपलब्ध करवाई गई। यह नहीं हरियाणा भर में मॉडल संस्कृति विद्यालयों का गठन किया गया। जहां रिजल्ट पूरे प्रदेश में सबसे अव्वल घोषित हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!