फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने अंनगपुर चौक पर पुलिस की पाठशाला का आयोजन कर ऑटो चालक व राहगीरों को किया जागरूक

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद के आदेशानुसार तथा पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग टीम प्रबंधक थाना सूरजकुंड और प्रभारी चौकी ग्रीन फील्ड के सहयोग से अंनगपुर चौक पर ‘पुलिस की पाठशाला’ का आयोजन किया।

इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत लगभग 50 ऑटो चालकों, रिक्शा चालकों और राहगीरों को स्थानीय पार्षद के कार्यालय परिसर में आमंत्रित कर साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान के विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

प्रमुख विषयों पर जानकारी:

साइबर अपराध से बचाव के लिए साइबर हेल्पलाइन 1930, संचार साथी पोर्टल, और साइबर अपराध पोर्टल की जानकारी दी गई।

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील करते हुए सेफ ड्राइव, सेव लाइफ का संदेश साझा किया गया।

महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील रहते हुए उन्हें सम्मान देने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

नशा मुक्ति अभियान पर जोर देते हुए बताया गया कि नशा हर अपराध की जड़ है, इससे समाज को मुक्त करना सामूहिक जिम्मेदारी है।

अवैध नशा बेचने वालों की सूचना देने हेतु हेल्पलाइन नंबर 9050891508 साझा किया गया।

अंत में सभी प्रतिभागियों को संकल्प दिलाया गया कि वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज में अपराध, नशा और असुरक्षा के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की मुहिम में अपना सक्रिय सहयोग देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!