फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा SPC कक्षाओं का किया गया आयोजन

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार, पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त, मुख्यालय के नेतृत्व में, सामुदायिक पुलिसिंग टीम फरीदाबाद द्वारा जिले के सभी 18 चयनित विद्यालयों में Students Police Cadet (SPC) कक्षाओं का सफल आयोजन किया गया।

प्रत्येक विद्यालय में SPC इंचार्ज तथा फरीदाबाद पुलिस द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनरों ने मिलकर इन कक्षाओं का संचालन किया। कक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, आत्म-विश्वास का निर्माण, नैतिक मूल्य एवं आचरण, नागरिक उत्तरदायित्व, अनुशासन,राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक जागरूकता विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। इन SPC कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में एक जागरूक, संवेदनशील एवं उत्तरदायी नागरिक बनने की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!