faridabad crime मच्छगर गांव वासी व्यक्ति की हत्या करने के मामले में 2 गिरफ्तार

सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर शव को किया बरामद, सदर बल्लभगढ की टीम ने की कार्रवाई

faridabad crime : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके निरंतर में थाना सदर बल्लभगढ की टीम ने मच्छगर गांव वासी प्रेमपाल की हत्या करने के मामले में सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर 2 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 अक्टूबर को सुबह के समय सुक्खन लाल वासी गांव मच्छगर ने थाना सदर बल्लबगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका लडका प्रेमपाल 1 अक्टूबर से लापता है। जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए थाना सदर बल्लभगढ की टीम ने हरिचन्द्र(21) व हनिश(20) वासी गांव मच्छगर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। जिनकी पूछताछ में प्रेमपाल की हत्या कर शव को आईएमटी क्षेत्र में झाड़ियां में फेंकने बारे जानकारियां प्राप्त हुई, जिस पर हत्या की धारा जोड़ी गई जाकर शव को बरामद किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी व मृतक 1 अक्टूबर को आईएमटी फरीदाबाद स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के पीछे बैठकर शराब पी रहे थे। जिनकी प्रेमपाल से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने प्रेमपाल के चेहरे पर लात व घुसो से हमला चोट मारी जिससे उसकी मृत्यु हो गई और फिर शव को वही झाड़ियां में फेंक दिया तथा मौका से भाग गये।

दोनों आरोपी व मृतक दोस्त थे व एक ही गांव के रहने वाले थे। जिनको मानननीय न्यायलय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!