महिला पर तेजाब फेंका

पानीपत ! पानीपत की देसराज कॉलोनी में 35 वर्षीय महिला पर बाइक सवार बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। महिला का चेहरा, गर्दन व हाथ झुलस गए। उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। राजीव कॉलोनी की रहने वाली महिला देसराज कॉलोनी स्थित कंबल फैक्ट्री में काम करती है। मंगलवार शाम 6:30 बजे वह ड्यूटी से घर लौट रही थी। तभी सड़क किनारे खड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर तेजाब फेंक दिया। बदमाश बाइक पर फरार हो गए। महिला का पति कुटानी रोड पर एक फैक्ट्री में काम करता है। तेजाब फेंकने वाले कौन थे, इस बारे में पता लगाने के लिए पुलिस दुकानों के सीसीटीवी खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!