आरडब्लूए ब्लॉक डी2/ सेक्टर 10 मे पार्क हॉस्पिटल के सामने चार प्लाट मे पड़ा कूड़ा करकट व गन्दी के ढेरों को साफ़ कराया

फरीदाबाद : ब्लॉक डी 2 सैक्टर-10 के पार्क हॉस्पिटल के सामने चार प्लाटों में तक़रीबन 15 साल से गन्दी के बड़े बड़े ढेर लग गए थे।जिसकी वजह से सेक्टर वासियो निकला व रहना मुश्किल हो रहा था इस गन्दी से ब्लांक मे प्रदूषण फैल रहा था। इस समस्या के निवारण के लिए कार्यकारी की बैठक में निर्णय लिया गया की सबसे पहले इस समस्या से डी 2/के निवासियों को निजात दिलाने का कार्य किया जाए। इस गन्दी को उठाने मे दो जेसीबी पाँच ट्रक को पाँच दिन का समय लगा। आर डब्बलूए प्रधान जगजीत सिंह नैन ने कहा किसी ने भी दुबारा इन प्लाटों मे गन्दी डाली तो उस के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी और मौक़े पर ट्रक या ट्रैक्टर गन्दी फैलता मिला तो उस को पकड़ कर थाने में पहुँचा दिया जाएगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि ब्लॉक हो या शहर किसी को भी गन्दी व कूड़ा शहर मे नहीं फैलाने नहीं दिया जाएगा ब्लांक डी टू के महासचिव इंजीनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि प्रशासन से किसी भी सहयोग की ज़रूरत पडी तो लिया जायेगा !



