आर्य समाज स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया

फरीदाबाद : महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान तथा आर्य केंद्रिय सभा फरीदाबाद के तत्वाधान में आर्य समाज नेहरू ग्राउंड के प्रांगण में आर्य समाज स्थापना दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान अध्यक्ष आनंद महता पधारे।

कार्यक्रम का प्रारंभ यज्ञ- हवन द्वारा किया गया। विभिन्न के एल महता दयानंद विद्यालय की शिक्षिकाओं ने महर्षि दयानंद को भजनो के माध्यम से सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मानव शास्त्री ने दयानंद जी के चरित्र एवं कृत्रित्व पर अपने सुविचार प्रस्तुत किए। उन्होने बताया कि दयानंद जी के जीवन से हम प्रेरणा लेकर एक उज्ज्वल एवं उन्नत समाज का निर्माण कर सकते हैं। महर्षि दयानंद शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष आनंद महता ने अपने विचारों द्वारा दयानंद सरस्वती जो को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा आर्य केंद्रीय सभा के गणमान्य सदस्यों का धन्यवाद दिया।कार्यक्रम का समापन शांति पाठ से किया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!